Welcome 3: आखिर अक्षय कुमार की फिल्म से अनिल कपूर क्यों हुए रिप्लेस ? ‘मजनू भाई’ के बाहर होने की वजह आई सामने

नई दिल्ली. साल 2007 में आई कॉमेडी फिल्म वेलकम ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म के कैरेक्टर मजनू भाई और उदय भाई के किरदार आइकोनिक बन गए।

 



फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स साल 2015 में वेलकम 2 लेकर आए, लेकिन ये पहले पार्ट जैसा जादू नहीं दिखा पाई। वेलकम 2 में अनिल कपूर और नाना पाटेकर तो शामिल थे, लेकिन अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम ने ली थी और वो राजीव वाला जादू बिखेर पाने में असफल साबित हुए।

नाना पाटेकर और अनिल कपूर हुए आउट

वहीं, कुछ दिनों पहले वेलकम 3 की घोषणा हुई है। फिल्म के मेकर्स ने वेलकम टू द जंगल के नाम से अगली फ्रेंचाइजी का एलान किया, जो क्रिसमस 2024 में रिलीज होगी। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार भी शामिल होंगे, लेकिन नाना पाटेकर और अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

क्यों बाहर हुए अनिल कपूर

वेलकम 3 में अक्षय कुमार के साथ उदय भाई का किरदार संजय दत्त और मजनू भाई का रोल अरशद वारसी निभाएंगे, क्योंकि वेलकम 3 का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। अब अनिल कपूर के फिल्म में न शामिल होने के पीछे का कारण सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर की महंगी फीस के कारण मेकर्स को न चाहते हुए भी पीछे हटना पड़ा।
मेकर्स को लगा झटका

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, सूत्र के हवाले से बताया गया, “अनिल कपूर और नाना पाटेकर के बिना वेलकम नहीं हो सकती। उन्हें सबसे पहले फिल्म की पेशकश की गई थी, लेकिन बातचीत असफल हो गई। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को तब झटका लगा जब अनिल कपूर ने वेलकम 3 के लिए 18 करोड़ रुपये की मांग की।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

अक्षय ने की साथ लाने की कोशिश

सूत्र ने आगे कहा, “अनिल को लगा कि मजनू की वजह से वेलकम एक बड़ी फिल्म है और तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार के शामिल होने से फिल्म और बड़ी हो जाएगी। उन्हें लगा कि वो जो पैसे मांग रहे हैं वो उसके हकदार हैं, क्योंकि तीसरा पार्ट भारत में 300 करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन जब फिरोज ने इनकार कर दिया, तो अपनी मर्जी से फिल्म से बाहर हो गए। अक्षय कुमार ने भी हस्तक्षेप करने और अनिल को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन अनिल 18 करोड़ रुपये की फीस वाली अपनी बात पर अड़े रहे।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!