JanjgirChampa Giraftar : गांजा की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 300 ग्राम गांजा और नगद 8640 रुपये जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी बृजमोहन केसकर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम गांजा, 8 हजार 6 सौ 40 रुपये को जब्त किया है. आरोपी बृजमोहन केसकर, पचरी गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि बृजमोहन केसकर, घर में बिक्री के लिए गांजा रखा है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और पुलिस के हाथ एक बैग लगा, जिसमें 5 किलो 300 ग्राम गांजा, 8 हजार 6 सौ 40 रुपये मिला. जांच की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने आरोपी बृजमोहन केसकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!