Sakti Loot Arrest : चाकू दिखाकर महिला से सोने के मंगलसूत्र लूटने का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने चाकू दिखाकर महिला से सोने के मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी युवक, मुंह में स्कार्फ बांधकर दीवार से कूदकर घर के अंदर घुसा था.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पासीद रोड़ किरारी की रहने वाली महिला मोनिका राठौर ने थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में थी, तभी मुंह पर स्कार्फ़ बांधे एक युवक घर में घुसा और चाकू दिखाकर सोने के मंगलसूत्र को लूटकर भाग गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa ACB Action : पामगढ़ की अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 454, 392 के तहत जुर्म दर्ज किया था. विवेचना के दौरान पुलिस ने खेमलाल केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला से सोने के मंगलसूत्र लूटने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

पुलिस ने आरोपी युवक खेमलाल केंवट के पास से सोने के मंगलसूत्र, स्कार्फबऔर चाकू को जब्त किया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!