Janjgir Arrest : चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर का मामला, चाकू और बेसबॉल बैट को पुलिस ने किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी हीरा कश्यप और पन्ने लाल कश्यप को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बेसबॉल को पुलिस ने जब्त किया है. दोनों आरोपी जांजगीर के बीडी महंत उपनगर के रहने वाले हैं.

 



दरसअल, पीड़ित संपत राठौर, शाम के वक्त बच्चों के साथ खड़ा था, तभी मोहल्ले के रहने वाले हीरा कश्यप और पन्नेलाल कश्यप आये और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से तो दूसरे में बेसबॉल से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

घटना के बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 बी, 323, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया. इसके बाद आरोपी हीरा कश्यप और पन्ने लाल कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!