Akaltara News : दीपावली के अवसर पर बच्चों को बांटे गए पटाखे एवं मिठाईयां

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा दीपावली के अवसर पर ग्राम तरौद में बच्चों को पटाखे एवं मिठाइयां वितरित किया गया. संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर क्षेत्र के किसी ग्राम में दीपावली के अवसर पर बच्चों को पटाखे एवं मिठाइयां वितरित की जाती है.



इसी कड़ी में इस वर्ष ग्राम तरौद में बच्चों को सामग्री वितरण किया गया, संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि खुशियां बांटने से ही बढ़ती है, हम भी एक छोटे से प्रयास के द्वारा में आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्र के बच्चों की दिवाली बेहतर करने का छोटा सा प्रयास किया, संस्था के सदस्य सतीश मानिकपुरी ने बताया कि पटाखे एवं मिठाइयां प्रकार बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई, इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, गौतम साहू, सौरभ सिंह, आयुष प्रसाद वह अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : 17वीं सदी का छोटा सा गांव, आज नगर बनने की राह पर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल बना कुटरा, ग्रामीण भारत के लिए मिसाल, हाईस्कूल की नींव बनी प्रगति का आधार...

एक गरीब परिवार में दिया गया राशन
वेल विशर फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष रंजना सिंह ने बताया कि ग्राम तरौद के एक परिवार द्वारा संस्था से राशन सामग्री की मांग की गई थी संस्था ने जाँच में पाया कि परिवार कठिन आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, उनकी दिवाली बेहतर करने संस्था द्वारा उस परिवार को आलू,आटा, प्याज,तेल,दाल,नमक,मिर्च मसाला मिठाई आदि राशन दिया गया।

इसे भी पढ़े -  जिले के कराटे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

मिट्टी के दिये जलाने के लिए किया गया जागरूक
संस्था के सदस्य सौरभ सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल मिट्टी के दिये का अधिक से अधिक जलाने हेतु जागरूक किया जाता है, ताकि हमारे कुम्हार भाई लोगो की दीवाली भी अच्छे से मन सके, इस साल भी सोशल मीडिया,पोस्टर द्वारा जागरूकता फैलाई जा रही है।

error: Content is protected !!