रायपुर में इनकम टैक्स का छापा, रसूखदारों के ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाल रही आईटी की टीम, महापौर, आईएएस, शराब व होटल कारोबारी के यहां छापा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है. यहां इनकम टैक्स विभाग ने कई हाई प्रोफाइल लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक, महापौर एजाज ढेबर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। कार्रवाई में 2 सौ से ज्यादा आईटी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.
सूचना के मुताबिक, छापेमारी सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई जो देर रात या दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। छापेमारी में शराब कारोबारी पप्पू भाटिया, होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा सहित प्रापर्टी डिलर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को छापेमारी की खबर नहीं दी है। इस पूरी कार्रवाई में सीआरपीएफ को शामिल किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...
error: Content is protected !!