राष्ट्रीय कृषि मेला : कृषि मंत्री ने प्रगतिशील कृषकों को किया सम्मानित, राजधानी रायपुर में हुआ सम्मान

रायपुर. राजधानी रायपुर के फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला के दूसरे दिन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज प्रदेश के प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया। कृषि, मत्स्यपालन, उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को अनुदान राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कृषि मेला में कृषि मंत्री श्री चौबे ने प्रदेश के अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के उन्नत प्रमाणित बीजों का उत्पादन कार्यक्रम लेने वाले 107 कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र, कृषि यंत्र सेवा केन्द्र स्थापना के लिए अनुदान राशि का चेक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के दुग्ध उत्पादक कृषकों को पुरस्कार राशि का चेक और मत्स्यपालन विभाग के मछली वितरकों को ऑटो एवं मोटरसायकल का चाबी तथा पशुपालन विभाग के हितग्राहियों को पशुपालन हेतु नवीन केसीसी ऋण स्वीकृति का चेक एवं अनुदान राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, कृषि सचिव धनंजय देवांगन, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नारायण दक्षिणकर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
error: Content is protected !!