JanjgirChampa Action : पटाखा का अवैध भंडारण करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 58 हजार का पटाखा जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने पटाखा का अवैध भंडारण करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आकाश मिश्रा और बनवारी राठौर के कब्जे से 2 लाख 58 हजार का पटाखा जब्त किया है.

 



जानकारी के मुताबिक, दीपावली त्योहार नजदीक है, जिसके चलते अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री की जा रही है. इस पर रोक लगाने पुलिस की कार्रवाई चल रही है. इसी दौरान धनेली गांव के आकाश मिश्रा के कब्जे से अवैध पटाखा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

इधर, धाराशिव गांव के बनवारी राठौर के कब्जे से भी 47 हजार का पटाखा भी पुलिस ने जब्त किया है. दोनों आरोपी पटाखा की बिक्री के लिए भंडारण कर रखा गया था. मामले में विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!