चुनावी रंजिश में हत्या, टांगी मारकर की हत्या, मृतक का नाम किशोर उपाध्याय, आरोपी आस्तिक भारद्वाज हिरासत में, भाई के उपसरपंच पद पर हार के बाद आरोपी ने की हत्या

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के साजापाली गांव में उपसरपंच पद पर भाई की हार, एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने गांव के एक शख्स की टांगी मारकर यह कहते हत्या कर कि उसी के कारण उसके भाई की उपसरपंच पद पर हार हुई है. मृतक का नाम किशोर उपाध्याय ( 50 वर्ष ) था. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी युवक आस्तिक भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है. मृतक के शव को अकलतरा अस्पताल में रखा गया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह होगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...


दरअसल, साजापाली गांव में आज उपसरपंच का चुनाव था. उप सरपंच पद पर रज्जू भारद्वाज की हार हुई. इस बात से रज्जू का भाई आस्तिक भारद्वाज नाराज हो गया और हार के लिए गांव के किशोर उपाध्याय को जिम्मेदार ठहराया. शाम के वक्त किशोर उपाध्याय, एक साथी के साथ बाइक से कापन गया था. यहां से जब वह लौट रहा था तो साजापाली गांव के चौक के पास आरोपी आस्तिक भारद्वाज, टंगिया लेकर घात लगाए बैठा. किशोर उपाध्याय, जैसे ही चौक के पास पहुंचा तो आरोपी आस्तिक ने टंगिया से हमला कर दिया. इससे किशोर उपाध्याय की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...


अकलतरा टीआई तेजकुमार यादव का कहना है कि चुनावी रंजिश से मर्डर की बात सामने आई है. मामले में मृतक के परिजन, प्रत्यक्षदर्शी का बयान लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आरोपी आस्तिक भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया है.

error: Content is protected !!