ट्रक के केबिन में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा. मुलमुला पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर ट्रक के केबिन में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पीड़िता छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.दरअसल, 27 फरवरी को छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

इस दौरान पूर्व परिचित ट्रक ड्राइवर ने उसे घुमा कर लाने की बात कहते हुए ट्रक में बिठा लिया और थोड़ी दूर ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक की केबिन में ही उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़ित छात्रा अपने घर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई, जिसके बाद दोनों ने मुलमुला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मुलमुला पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को धारा 376 और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!