बिलासपुर में यादव समाज का संभाग स्तरीय सम्मान समारोह 1 मार्च को

बिलासपुर. बिलासपुर यादव समाज द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवम् प्रतिनिधि सम्मेलन कल रविवार, 1 मार्च 2020 को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार बिलासपुर में सुबह 10 बजे शुभारम्भ होगा।
बिलासपुर संभाग में विभिन्न निकायों में विजयी यादव भाइयों, बहनों का, जो नगर निगम महापौर, सभापति,पार्षद,जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सदस्यगण, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंचों का सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चात, प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें समाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक,सांस्कृतिक विरासत और विकास पर चर्चा उपरांत शासन को पत्र सौंपी जाएगी।
समारोह के मुख्य अतिथि चंदन यादव प्रदेश प्रभारी एवम् राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी होंगे.
समारोह के विशिष्ट अतिथि रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर, द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद राजनांदगांव, उपेन्द्र यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर, जयंत ठेठवार सभापति नगर निगम रायगढ़, राजेन्द्र यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवरीनारायण, सतेंद्र सिंह बरगाह उपाध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़, नरेन्द्र यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर, तुलसी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, बालक यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत उड़गी, श्रीमती मंगली यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत राहौद, सुशील यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव, कन्हैया यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत रतनपुर, संदीप यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, श्रीमती किरण यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, श्रीमती मीनू यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, राजेश यादव सदस्य जिला पंचायत बलरामपुर के साथ सम्मानित अतिथि समाज प्रमुख के रूप में
जगनिक यादव भिलाई, जनक राम यादव रायपुर,
अलख राम यादव रायपुर, माधव यादव रायपुर, राजू यादव महासमुंद, डॉ प्रतीक यादव जाजंगीर, देवीशंकर यादव मुंगेली, संग्राम सिंह यादव पामगढ़ आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्य संयोजक व पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डा. सोमनाथ यादव करेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, 'छवि खराब और परेशान करने की साजिश', 'जो भी आरोप है, वह गलत है'... Video 
error: Content is protected !!