ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए 150 रूपए में बायो उत्पाद, इस जिले के समूह की महिलाओं की कोशिश रंग ला रही

रायपुर. राष्ट्रीय कृषि मेला में प्रदेश भर की स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार की जाने वाली विभिन्न बायो उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कोरबा जिला के विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम कोयी की हरियाली सहकारी समिति मर्यादित की महिलाओं द्वारा तैयार रक्तचाप नियंत्रक (ब्लड प्रेशर कंट्रोलर) लगभग 150 रूपए में उपलब्ध है।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

गोबर, गौमूत्र, बेल सहित अन्य औषधि के इस्तेमाल से बनी रक्तचाप नियंत्रक के संबंध में बताया गया कि लगभग 15 से 20 मिनट इस नियंत्रक में बैठने के बाद ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। इसे परिवार के सभी लोग आसानी से उपयोग में ला सकते हैं। इसके विक्रेता ने बताया कि अभी तक लगभग एक हजार रक्तचाप नियंत्रक की बिक्री कर चुके हैं। वे विगत 3 साल से इस उत्पाद को बना रहे हैं। इसी तरह इस स्टाल में ही 100 ग्राम उपला (गोबर कण्डे) 30 रूपए में बिक्री हो रही है।

error: Content is protected !!