ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुसकर मारपीट, संलिप्त सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर फरियाद करने पीड़ित पहुंचे एसपी दफ्तर, पथराव कर घर और गाड़ी में तोड़फोड़, इस मामले में अब तक नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव की ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई और तोड़फोड़ के मामले में सभी दोषी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर पीड़ित जितेंद्र कर्ष ने एसपी पारुल माथुर से शिकायत की है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

मारपीट की घटना दुकान की सीसी टीवी में भी कैद हुआ है. मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 5 आरोपी नाबालिग शामिल है. दुकान में मारपीट के बाद पथराव कर घर और गाड़ी पर भी तोड़फोड़ की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : खेत को गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, ऐसे किया बड़ा फ्रॉड...

इस मामले में एसपी पारुल माथुर का कहना है कि मामले में सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. घर में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पथराव कर तोड़फोड़ के मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : खेत को गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, ऐसे किया बड़ा फ्रॉड...

error: Content is protected !!