चाम्पा के दो कारोबारी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, 10 करोड़ 7 लाख सरेंडर, बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में भाजपा नेता, कोसा कारोबारी नंदकुमार देवांगन और मार्बल टाइल्स कारोबारी अरविंद अग्रवाल ने इनकम टैक्स के छापे के बाद 10 करोड़ 7 लाख रुपये सरेंडर किया है. बिलासपुर और जांजगीर की इनकम टैक्स की टीम ने 2 दिन मकान और दुकानों में दस्तावेजों की जांच की थी, जिसके बाद दोनों व्यवसायियों ने बड़ी राशि सरेंडर की है. छापे के बाद भाजपा नेता कोसा व्यवसायी नन्दकुमार देवांगन ने 2 करोड़ 7 लाख और मार्बल टाइल्स व्यवसायी अरविंद अग्रवाल ने 8 करोड़ सरेंडर किया है. जिले में यह अब तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सबसे बड़ी कार्रवाई है. आईटी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद टैक्स चोरी करने वालों में हड़कम्प है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!