शराब के लिए रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने किया हमला, हमले से 3 लोग घायल, आरोपी दोनों बदमाश फरार

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के राजापारा में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया. सूचना पर पहुंचे 2 अन्य युवकों पर भी हमला किया गया. हमले से 3 लोगों को चोट आई है, जिनका सक्ती हॉस्पिटल में इलाज किया गया है. घटना के बाद आरोपी दोनों बदमाश फरार हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : धारदार हथियार और डंडे से हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में बाप-बेटे शामिल, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

मामले में पुलिस, जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. सक्ती के राजापारा निवासी लक्ष्मी नारायण कसेर, अपनी स्कूटी में घर लौट रहा था, तभी सक्ती के दो बदमाश पहुंचे और रास्ता रोककर स्कूटी की चाबी छीनकर शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगे. युवक के मना करने पर हमला कर दिया. सूचना पर पहुंचे घर के 2 अन्य लोगों पर दोनों बदमाशों ने हमला कर दिया. तीनों युवकों के सिर, हाथ, पीठ में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Akaktara Arrest : तहसील कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोलर पैनल को उखाड़कर आरोपी ने किया क्षतिग्रस्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

error: Content is protected !!