Baloda News : बलौदा थाना में टीआई ने कोटवारों की ली बैठक, होली को लेकर किया गया अलर्ट… टीआई ने लोगों से अपील की, ‘शांति से मनाएं होली’

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना परिसर में टीआई मनोहर सिन्हा ने कोटवारों की बैठक ली और होली त्योहार को लेकर उन्हें अलर्ट किया गया. टीआई ने कोटवारों से कहा कि शांति व्यवस्था बनाने में उनकी बड़ी भूमिका है, क्योंकि गांव में उनका सभी से सम्पर्क रहता है. ऐसे में सभी से शांति से होली मनाने की अपील करने की बात कही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

बलौदा टीआई श्री सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि रंगों का त्योहार आपसी सौहार्द का बड़ा पर्व है, इसलिए सभी शांति से होली मनाएं. उन्होंने कहा कि नशा से दूर रहें, ट्रिपल सवारी में बाइक ना चलाएं, हुड़दंगियों से दूर रहें और पुलिस को सूचना दें. उन्होंने बताया कि होली पर पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेगी, जो उपद्रवियों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!