कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ से फिर राहत की बड़ी खबर, कोरोना पीड़ित 4 मरीज हुए एम्स से डिस्चार्ज, सभी 4 मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के, अब प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीज की संख्या घटकर हुई 16, प्रदेश में कोरोना के कुल मामले आए हैं 33, 17 हुए स्वस्थ

रायपुर. राजधानी एम्स से कोरोना को लेकर छग से एक बार फिर बड़ी खबर है. पॉजिटिव 4 मरीज ठीक हो गए हैं, जिन्हें एम्स ने डिस्चार्ज कर दिया है. इस तरह अब 16 पॉजिटिव बचे हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है और सभी कोरबा जिले के कटघोरा के हैं. छग में कुल 33 मामले आए हैं, जिसमें अब तक 17 मजदूर ठीक हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...
error: Content is protected !!