युवक पर लकड़ी से प्राणघातक हमला, आरोपी दुर्गेश यादव गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल, कहां का है मामला, पढ़िए

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक पर लकड़ी से प्राणघातक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम दुर्गेश यादव है.
घटना 9 मार्च की है. रात्रि 9 बजे जांजगीर के लिंक रोड में युवक सुनील केंवट, अपने दोस्तों के साथ नगाड़ा को बजाने के लिए गर्म कर रहे थे, तभी दुर्गेश यादव पहुंचा और सुनील पर लकड़ी से हमला कर दिया. हमला से युवक सुनील के सिर पर चोट आई. उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना के बाद आरोपी दुर्गेश यादव फरार था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
error: Content is protected !!