कोरोना हॉट स्पॉट बना कटघोरा, एक और नया मरीज मिला, बीते 18 घण्टे में मिले 13 पॉजिटिव मरीज, कुल 21 मरीज एम्स में भर्ती, सभी 21 मरीज कटघोरा के ही हैं, छग में कोरोना के अब तक 31 मामले, 10 हुए स्वस्थ

रायपुर. छग के कोरबा जिले का कटघोरा, कोरोना हॉट स्पॉट बन गया है और बीते 18 घण्टे में 13 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कम्प मच गया है. इससे पहले 8 मरीज, रायपुर के एम्स में भर्ती थे. इस तरह 21 मरीज पॉजिटिव मरीज हो गए हैं. कटघोरा में कल रात 7 मरीज मिले, आज दोपहर 5 और फिर शाम होते तक 1 अन्य पाजिटिव केस की पुष्टि हुई है. छग में कोरोना के अब तक कुल 31 मामले सामने आए हैं, जिसमें 10 स्वस्थ हो गए हैं. अभी जितने भी 21 मरीज हैं, वे सभी कटघोरा के हैं और एक ही मोहल्ले के हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!