BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त प्रीपेड प्लान लेकर आई है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट ही खत्म हो जाता है। जी हां, कंपनी 2799 रुपये वाला एक एनुअल प्लान लेकर आई है जिसमें यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ कई अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।



इस प्लान में न सिर्फ आपको पूरे साल के लिए डेटा मिल रहा है बल्कि, कॉलिंग और SMS की सुविधा भी एक साथ मिलती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को हर महीने या कुछ दिनों में रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए इस जबरदस्त प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

इसे भी पढ़े -  घिसे टायरों से कार चलाने के होते हैं ये 5 भारी नुकसान, इंजन के साथ जेब पर भी पड़ता है भारी असर

BSNL का 2799 रुपये वाला एनुअल प्लान
प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर एक साल में कुल मिलाकर लगभग 1095GB डेटा यूज कर सकता है। ज्यादा डेटा के कारण यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या ऑनलाइन कामों के लिए तो ये प्लान एकदम परफेक्ट है।

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी
इतना ही नहीं इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। यानी यूजर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देशभर में किसी भी नंबर पर कॉल कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी रोजाना 100 SMS भी भेजने की सुविधा दे रही है, जो पूरे साल तक जारी रहेगी।

कंपनी का कहना है कि ये प्लान उन यूजर्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और एक ही बार में ज्यादा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं। बहुत से यूजर्स के लिए ये एक बजट-फ्रेंडली प्लान साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  घिसे टायरों से कार चलाने के होते हैं ये 5 भारी नुकसान, इंजन के साथ जेब पर भी पड़ता है भारी असर

error: Content is protected !!