रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन के दौरान जिले के किसानों की खेती किसानी से संबंधी समस्या के निराकरण के लिए कृषक सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। कृषक सहायता केंद्र का टोल फ्री नंबर 1800-233-2663 है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक 07817-222215 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी मनीष कुमार मरकाम को नोडल अधिकारी 98269-88114 बनाया गया है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरके तिवारी 91795-28896, एडवर्ड एक्का 94241-55086, बी एन भानु 97533-88837 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कृषक सहायता केंद्र का संचालन सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों मे लगाई गई है। जिले का कोई भी किसान कृषि संबंधी सहायता एवं सुझाव के लिए दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/XJzx738rTGY” title=”इस खबर को भी देखिए…”]