Press "Enter" to skip to content

‘अनाज बैंक’ बना जरूरतमंदों का सहारा, 13 हजार से अधिक लोगों को मिला राशन और भोजन

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जेपी पाठक के निर्देश पर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में प्रारंभ किए गए अनाज बैंक कोविड-19 के कारण लागू लाकडाउन की स्थिति में आजीविका का सहारा बना हुआ है। गत शनिवार तक अनाज बैंक और विभागीय मद से जिले के 13 हजार 508 जरूरतमंदों को अनाज,  भोजन तथा जरूरत की अन्य सामग्रियां प्रदान कर उनकी मदद की गई। शनिवार  तक 2 हजार 209 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया,  वहीं एक हजार 14 आवश्यकतामंद लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया।  स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 1285 लोगों के लिए भोजन तथा खाद्यान्न की व्यवस्था की गई। शनिवार को जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम अंवरीद के 2 परिवारों को राशन प्रदान किया गया।  नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 9 के 11 परिवारों को आलू और सोयाबीन बड़ी के पैकेट्स दिए गए। जिले के आवश्यकतामंदो की सूचना मिलते ही प्रशासनिक विभागीय मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तत्काल उन्हें भोजन, राशन ,  आवास आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

error: Content is protected !!