Press "Enter" to skip to content

सुशील बालगृह के बच्चे मोबाईल एप से कर रहे अध्ययन, कोविड 19 की रोकथाम का हो पालन 

जांजगीर-चांपा. सुशील बाल गृह सोंठी में संरक्षण प्राप्त बच्चें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर देलही पब्लिक इंगलिश मीडियम स्कूल के जूम मोबाईल एप के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा पहली के छह बच्चे प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से 11ः40 बजे तक एवं दोपहर 12 बजे से 12ः40 बजे तक पुस्तकालय अभ्यास कक्ष में उपस्थित होकर अध्ययन करते है। प्रोटाकाल के अनुसार दूर-दूर बिठाने की व्यवस्था की गयी है। कक्ष के बाहर हाथ धोने व सेनेटाइजर की व्यवस्था है। पढ़ाई के लिए कक्ष में प्रवेश करते व वापस जाते समय लाईन से आकर हाथ धोते हैं।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/-EfibMXt87A”]



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!