युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पंखे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड 5 में एक युवक ने घर पर पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक युवक का नाम सागर सराफ़ था. युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चला है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
अकलतरा टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि युवक पढ़ाई करता था. जिस वक्त उसने फांसी लगाई, घर पर कोई नहीं था. बाद में युवक की बहन घर पहुंची तो युवक की लाश, पंखे पर लटकी मिली. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मामले में पुलिस, जांच कर रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/JW09TdAeg1o”]



इसे भी पढ़े -  Durg Police Transfer : DSP, TI, 4 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... नन्दिनीनगर थाना की जिम्मेदारी DSP को...

error: Content is protected !!