खरसिया के व्यापारी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार 2 लुटेरों ने पुलिस बनकर की वारदात, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. खरसिया के किराना व्यापारी से 5 लाख की लूट हुई है. पुलिस बनकर 2 बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना चन्द्रपुर क्षेत्र के गिरगिरा गांव में हुई है. लूट की वारदात के बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए हैं. दोनों ने चेहरे में मास्क लगाया हुआ था. घटना की सूचना के बाद एसडीओपी बीएस खूंटिया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और तफ़्तीश की जा रही है.
चन्द्रपुर-डभरा एसडीपीओ बीएस खूंटिया ने बताया कि खरसिया के किराना व्यापारी विनय अग्रवाल, सारंगढ़ से माजदा गाड़ी में लौट रहे थे. गाड़ी में 4 लेबर और ड्राइवर में भी था. इस दौरान बाइक में सवार 2 युवक आए, दोनों ने खुद को पुलिस बताया और व्यापारी को डरा-धमकाकर, जांच के नाम पर लुटेरों ने अपनी बाइक में बिठा लिया और 2-3 किमी आगे लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों लुटेरे फरार हो गए.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/uJdg1c_Ltus”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!