जिले में कोरोना के 5 और मरीज मिले, कुल संख्या हुई 11, 6 मरीज आज ही मिले, दो दिन पहले मिले थे 5 मरीज

जांजगीर-चाम्पा. जिले में कोरोना के 5 नए मिले हैं. शाम को 1 अन्य मरीज मिले थे. दो दिन पहले भी 5 मरीज मिले थे. इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है. इसकी पुष्टि कलेक्टर जेपी पाठक ने की है.
आपको बता दें, जिला पहले ग्रीन जोन में था. 11 मई को अहमदाबाद गुजरात से मजदूर पहुंचे. दो दिन पहले 5 मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद आज शाम बम्हनीडीह क्षेत्र के खपरीडीह क्वारेन्टीन सेंटर से 1 पॉजिटिव मिले थे.
कलेक्टर जेपी पाठक ने बताया कि बनारी क्वारेन्टीन सेंटर में 4 और जेठा में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आज ही 6 मरीज मिले हैं. इस तरह जिले में कुल संख्या 11 हो गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...
error: Content is protected !!