पीडीएस की दुकान से चावल की चोरी, चारपहिया गाड़ी में भर लिए थे चावल, ग्रामीणों के चिल्लाने पर गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश, बिलासपुर पासिंग की है गाड़ी, एफआईआर कर तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल चोरी करने का मामला सामने आया है. चारपहिया गाड़ी में 11 कट्टी चावल को भर लिए थे. ग्रामीणों के चिल्लाने पर गाड़ी छोड़कर बदमाश भाग गए. यह गाड़ी बिलासपुर पासिंग की है. मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव का है.


नवागढ़ टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने देर रात 1-डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पीडीएस के 11 कट्टी चावल से भरे वाहन को जब्त कर लिया गया है. मामले में जुर्म दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/ob6s6qisZZo”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!