BIG BREAKING : छ्ग में फिर एक कोरोना मरीज की मौत, प्रदेश में पांचवीं मौत, एम्स ने किया ट्वीट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर फिर बड़ी खबर आई है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत की संख्या 5 हो गई है. इस बात की पुष्टि एम्स प्रबंधन ने ट्वीट करके की है.
एम्स रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, 2 जून को दुर्ग की एक महिला को एम्स रायपुर के नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कल रात को कोविड-19 आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया, वहीं आज उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला टीबी से भी पीड़ित थी.

बता दें, प्रदेश में अब तक कोरोना के 92598 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं. इनमें से 86719 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. प्रदेश में अब तक 1170 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. शेष 4721 सैंपलों की जांच जारी है, जबकि अब तक 308 मरीजों स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है और प्रदेश में 5 पॉजिटिव लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 858 पाजिटिव मरीजों का उपचार जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर
error: Content is protected !!