पूर्व सरपंच हत्याकाण्ड : फरार 7 आरोपी गिरफ्तार, कल 9 आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी, 25 लोगों के खिलाफ नामजद हुई है एफआईआर, अन्य आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर–चाम्पा. लछ्नपुर गांव के पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की हत्या के मामले में फरार 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कल पुलिस ने 1 अपचारी बालक समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. मृतक पूर्व सरपंच के भाई ने 25 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. मामले में अभी तक पुलिस ने 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. मुख्य आरोपी रामगोपाल साहू अभी भी फरार है.
एसडीओपी जितेंद्र चन्द्राकर ने बताया कि 7 आरोपियों को बिर्रा, पहरिया, लछनपुर से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में प्रहलाद राव, पालेश्वर साहू, राहल सिंह, प्यारेलाल यादव, शनि केंवट, असन्त राव मराठा और योगेश केंवट शामिल है. एसडीओपी ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. अलग-अलग पुलिस टीम बनाई गई है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/F5ysXRgNZCE”]



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!