15 जून को थी शादी, लड़के को नहीं हुआ था 21 साल, दी गई समझाइश, बालिग होने के बाद ही शादी करने परिजन माने

जांजगीर-चाम्पा. लड़के की शादी 15 जून को थी. प्रशासन के अधिकारियों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और मार्कशीट से पता किया तो युवक, 21 वर्ष से कम का मिला. युवक को 21 वर्ष होने में अभी 1 माह शेष है. इसके बाद लड़के के परिजन को अधिकारियों ने समझाइश दी, जिसके बाद वे 21 वर्ष पूर्ण होने पर शादी करने माने.
मामला बम्हनीडीह ब्लाक के कपिस्दा गांव का है. जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र जायसवाल ने बताया कि लड़के की उम्र 21 साल पूरी नहीं हुई थी, इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद समझाइश देकर शादी रुकवाई गई.
आपको बता दें, निर्धारित उम्र के पहले शादी करने की शिकायत के बाद जिले में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और शादी रुकवाई जा चुकी है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!