मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव का है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि मंदबुद्धि महिला घर के बाहर सोई थी तो गांव का युवक धनंजय सूर्यवंशी पहुंचा और महिला से दुष्कर्म किया. घटना को महिला के भाई ने देखा और मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. इसके बाद आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी धनंजय सूर्यवंशी को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है. टीआई ने बताया कि आरोपी, 3 बच्चों का पिता है. पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया, उस वक्त वह शराब के नशे में था और शराब पीने का आदी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!