शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की तैयारी तत्काल प्रारंभ करें : कलेक्टर, 15 अगस्त से जिले की 2 सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था, कलेक्टर ने किया जांजगीर और सक्ती के स्कूलों का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 1 और सक्ती  के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त से जिले में 2 शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। जांजगीर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सक्ती के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंग्लिश मीडियम में शिक्षण के लिए चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर ने जांजगीर व सक्ती के दोनो जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा कि दोनों स्कूलों में नए संसाधन उपलब्ध होने के पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फर्नीचर, सहमति प्राप्त शिक्षकों का संलग्नीकरण, वर्तमान में उपलब्ध भवनों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि इन स्कूलों में आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। ताकि आगामी 15 अगस्त तक विद्यालयों में प्रारंभ करने के लिए तैयार रहें। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के ईई को निर्देशित कर कहा कि निर्माण संबंधी निविदा प्रक्रिया की कार्रवाई समय पर पूरा कर कार्य आदेश जारी करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, दोनों डीईओ, संबंधित स्कूलो के प्राचार्य सहित राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकसरी कर्मचारी उपस्थित थे।



इसे भी पढ़े -  Durg Police Transfer : DSP, TI, 4 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... नन्दिनीनगर थाना की जिम्मेदारी DSP को...

error: Content is protected !!