शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत भी हुई है एफआईआर

जांजगीर-चाम्पा. शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी मोहिंदर पाल कश्यप को बलौदाबाजार जिले के मलदा गांव से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी, नवागढ़ क्षेत्र के गंगाजल गांव का रहने वाला है और CAF का जवान है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि पीड़िता लड़की ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि युवक मोहिंदर पाल कश्यप ने शादी का झांसा दिया और फरवरी 2019 से अब तक कई बार शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक मोहन्दिर पाल कश्यप के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया. विवेचना के दौरान एससीएसटी एक्ट के तहत भी आरोपी के खिलाफ जुर्म किया गया.
मामले में आरोपी मोहिंदर पाल कश्यप को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/18fPg7V7owI”]

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!