जमीन के झगड़े में हमला, सरपंच समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने भैसों गांव में जमीन विवाद के मामले में सरपंच आकाश सिंह समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
भैसों गांव में 19 जून को जमीन विवाद में सूरज कश्यप की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई थी. मामले में एफआईआर के बाद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी. इस बीच डीएसपी दिनेश्वरी नन्द ने टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने भेजा और भैसों गांव के सरपंच आकाश सिंह समेत 6 आरोपियों भारत कश्यप, शिवगुलाल कश्यप, तुलेश्वर कश्यप, देवेंद्र सिंह, बोधन शर्मा को गिरफ्तार किया और पामगढ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 149, 294, 323, 506, 325 के तहत सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!