15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहन लाल बंजारे है, जो खपरीडीह गांव का है. मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि खपरीडीह गांव में महुआ शराब बनाकर बेचने की शिकायत मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी मोहन लाल बंजारे को गिरफ्तार किया गया है और जुर्म दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Fraud Arrest : पिज्जा कम्पनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 2 लाख 65 हजार की ठगी, दिल्ली से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, ...इस राज्य का है रहने वाला... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!