सात लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर में दबिश

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने झर्रा गांव में 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम घनश्याम सूर्यवंशी है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्रवाई की गई है.
सारागांव टीआई डेरहाराम टण्डन ने बताया कि मुखबिर से पता चला, झर्रा गांव में घनश्याम सूर्यवंशी ने महुआ शराब को बेचने के लिए रखा है. इस पर दबिश दी गई और 2 जेरिकीन में 7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. मामले में जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!