Janjgir-Champa Suspend : ड्यूटी में लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित, ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला, समय पर नहीं कर रहा था रोजनामचा लेखन

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को निलंबित किया गया है. ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में प्रधान आरक्षक मिला था और समय पर रोजनामचा लेखन नहीं किया जा रहा था. इस पर SP ने सस्पेंशन की कार्रवाई की है. थाना से प्रधान आरक्षक की लापरवाही का प्रतिवेदन SP कोभेजा गया था. इसके बाद निलंबन की कार्रवाई हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

आपको बता दें, जिले में लापरवाही पर पहले भी पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं. अकलतरा थाना में भी प्रधान आरक्षक ने बड़ी लापरवाही की. इसके बाद उसे निलम्बित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!