जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
जारी आदेश के अनुसार जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम भदरा के बोटलाल खुंटे की सर्प दंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उसकी पत्नि प्रियंका खुंटे, ग्राम सेमरिया के माला सूर्यवंशी की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनके पति शान्तिलाल सूर्यवंशी,
ग्राम खोरसी निवासी भुरीबाई की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनके पुत्र दिनेश्वर कुमार साहू और ग्राम पामगढ़ के सुमित आदिले की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनके पिता कालीचरण आदिले को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।