ड्राइवर से डकैती : 1 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी फरार, मारपीट कर 5 हजार नगद की डकैती, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बिरगहनी गांव के मोड़ के पास ड्राइवर से मारपीट कर 5 हजार की डकैती और ट्रक से 50 लीटर डीजल ले जाने का मामला सामने आया था. ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395 डकैती का अपराध दर्ज किया था. प्रकरण में पुलिस ने 1 आरोपी पवन उर्फ कुशु बघेल को गिरफ्तार किया है. फरार 4 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. सभी आरोपी बिरगहनी गांव के ही रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपी से 1 बाइक और 1 हजार रुपये जब्त किया गया है.
बलौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि कोरबा जिले का ड्राइवर रंजीत कुमार, कुसमुंडा से ट्रक में कोयला लोड करके बिरगहनी गांव की वासरी के लिए निकला था. वह यहां मोड़ के पास पहुंचा था कि बिरगहनी गांव के अजय कुर्रे, नानू पाटले, जयचंद, रझाक बघेल और पवन बघेल, डंडा और रॉड लेकर खड़े थे और ट्रक के ड्राइवर से मारपीट कर 5 हजार रुपये की डकैती की. साथ ही, ट्रक के टैंक से 50 लीटर डीजल भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गए.
मामले की रिपोर्ट ड्राइवर ने बलौदा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद 1 आरोपी पवन उर्फ कुशु बघेल को गिरफ्तार किया गया है और अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!