बाइक चोर गिरोह गिरफ्त में, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 खरीददार भी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक भी बरामद, बिलासपुर जिले में चोरी की थी 2 बाइक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को गिरफ्त में लिया है. पुलिस ने चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं 2 आरोपी खरीददार को गिरफ्तार किया गया है. बाइक चोरी करने वाले दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के डंगनिया गांव के रहने वाले हैं.
सिटी कोतवाली थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के डंगनिया गांव के युवक सागर टण्डन और धीरेंद्र टण्डन ने 2 माह पहले जांजगीर क्षेत्र से 2 बाइक और 15 दिन पहले बिलासपुर के राजीव प्लाजा और बृहस्पति बाजार से 2 बाइक की चोरी की थी. इसके बाद खिसोरा गांव में 2 बाइक को बेच दिया था. दोनों आरोपी ने अपने पास 1-1 बाइक को घर में छिपाकर रखा था.
पुलिस ने 4 बाइक के साथ चोरी करने वाले 2 आरोपी और 2 आरोपी खरीददार को गिरफ्तार किया है.
कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव, ओमप्रकाश कुर्रे, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, आरक्षक मनीष राजपूत, प्रदीप दुबे का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!