मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो पीड़ितों के इलाज के लिए दी 6 लाख रुपए की सहायता, जांजगीर के आदित्य जांगड़े के इलाज के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर रोगों से पीड़ित दो लोगों के इलाज के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिले के कलेक्टरों को इलाज के लिए स्वीकृत यह राशि तत्काल संबंधित को भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं ।
सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर के टिकरापारा रोड दयालबंद निवासी हृदेश केसरी के बीमार पिता सुभाष चंद्र केसरी के इलाज के लिए 5 लाख रुपए तथा
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील के ग्राम अमरताल की रहने वाली श्रीमती आरती जांगड़े के पुत्र आदित्य जांगड़े के इलाज के लिए एक लाख रुपएकी आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!