एक ही परिवार 3 लोगों पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, देर रात टांगी से किया था हमला

जांजगीर-बलौदा. पुरानी रंजिश पर घर में सो रहे पति, पत्नी और उसके बेटे पर टांगी से हमला करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी साहेबलाल ने अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर घटना को देर रात अंजाम दिया था.
मामला बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव का है.
डीएसपी दिनेश्वरी नन्द ने बताया कि जावलपुर गांव के रामचरण पाटले से उसका चचेरा भाई साहेबलाल पुरानी रंजिश रखता था. देर रात साहेब लाल, उसका भाई राजकुमार, बेटे जितेंद्र टांगी लेकर रामचरण के घर पर पहुंचे और सोए रामचरण, उसकी पत्नी रमा बाई और उसके बेटे संजय पर टांगी से हमला कर फरार हो गए.
घटना की सूचना डायल 112 को मिली, जिसके बाद तीनों घायलों को बलौदा से बिलासपुर रेफर किया गया है.
मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 460, 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी साहेब लाल, उसके भाई राजकुमार, बेटे जितेंद्र को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त 3 टांगी को भी जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 24 जून 2019 को रामचरण के बड़े बेटे सुरेश पर भी आरोपी साहेब लाल और उसके बेटों ने हमला किया था, वह मामला भी कोर्ट में अभी विचाराधीन है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!