बाप-बेटे पर टांगी से हमला, आरोपी गिरफ्तार, खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी का सनकपन इतना कि घर में घुसकर किया टांगी से हमला

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने बाप-बेटे पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अमृतलाल उरांव है. मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है.
सक्ती थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि 17 सितम्बर को सक्ती के बन्धुराम, पम्प चालू कर खेत में सिंचाई कर रहा था. इस दौरान वार्ड 3 निवासी अमृतलाल उरांव, उसका गला पकड़ लिया और ठीक से पानी की सिंचाई नहीं करने की बात कहते बन्धुराम को जमीन पर पटक दिया और जमकर गाली-गलौज किया.
यहां खुद को बचाने बन्धुराम ने अमृतलाल को रॉड से मारा तो अमृत लाल घर चला गया.
कुछ देर बाद टांगी लेकर अमृत लाल, बन्धुराम के घर पहुंचा और घर घुसकर बन्धुराम, उसके पिता दऊआ राम पर टांगी से हमला दिया. टांगी के हमले से दोनों को गंभीर चोट आई, इसके बाद दोनों को मरा समझकर अमृतलाल मौके से चला गया.
बाद में बन्धुराम और उसके पिता को अस्पताल ले जाया गया. मामले की रिपोर्ट के बाद सक्ती पुलिस ने आरोपी अमृतलाल उरांव को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!