परीक्षाओं के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाए : भूपेश बघेल, परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को न हो किसी भी तरह की परेशानी, मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाॅउन के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!