ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार, जांच कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. थाना बाराद्वार में 09/07/ 2020 को प्रार्थी टेलेश्वर प्रसाद राठौर पिता मालिक राम राठौर उम्र 51 वर्ष ग्राम सरायपाली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 08/7/20 की रात्रि 21:00 बजे से दिनांक 09/07/20 के सुबह 6:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर घर आंगन में खड़े ट्रैक्टर आयशर कंपनी 485 रजिस्ट्रेशन क्रमांक CG11AR 2325 में लगी बैटरी नंबर – ACI46628S138594 को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 189 / 20 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी.
घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर (भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पद्मश्री तंवर को अवगत करा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर विवेचना की जा रही थी.
आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी (1) अजय कुमार पटेल पिता कौशल प्रसाद पटेल, उम्र 19 वर्ष ( 2) श्यामसुंदर साहू पिता कमल कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष, दोनों निवासी सरायपाली, थाना बाराद्वार से पूछताछ की गई.
आरोपियों के मेमोरेंडम अनुसार चोरी की गई 1 बैटरी कीमती 2000 रुपए और चोरी में इस्तेमाल 2 नग पाना, एक नग पलास को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक बीरबल रजवाड़े आरक्षक डमरु गबेल, नरेंद्र राठौर, अश्वनी राठौर का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!