गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, आरोपी शख्स जांजगीर का रहने वाला

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने 1 किलो 2 सौ ग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से बाइक भी जब्त किया गया है. आरोपी कस नाम रामराज कहरा पिता तुलसी राम कहरा है, जो जांजगीर के भाठापारा का रहने वाला है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
मुखबिर से सारागांव पुलिस को सूचना मिली कि चोरिया गांव में बाइक से एक शख्स पहुंचा है और गंजा लेकर घूम रहा है. इस सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई और शख्स को पकड़ा गया तो बाइक की डिक्की में 1 किलो 2 सौ ग्राम गांजा मिला. पुलिस ने आरोपी रामराज कहरा को गिरफ्तार किया और बाइक भी जब्त किया है. मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!