10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, नदी के किनारे बिक्री करने रखा था शराब, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने सोन नदी किनारे बिक्री करने रखे 10 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम महेत्तर लाल नगेशिया है, जो सरारपारा का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि सोन नदी के पास महुआ शराब के साथ बिक्री की सूचना मुखबिर से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी.
यहां 2 जेरिकीन में भरकर रखे 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महेत्तर लाल नगेशिया को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार...

Related posts:

error: Content is protected !!