बैंक का मैनेजर और सहयोगी को किसान से 10 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन व्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया

रायपुर. महासमुंद जिले के सिंघोड़ा ग्रामीण बैंक के मैनजर मनीष प्रभाकर और सहयोगी चौकीदार हेमलाल यादव को एंटी करप्शन व्यूरो की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार, केसीसी ऋण प्रकरण समाप्त हो जाने पर किसान की भूमि को बंधक से हटाए जाने का प्रकरण पर बैंक मैनेजर ने रोक लगा रखी थी और मैनेजर के द्वारा 10 हजार की मांग की जा रही थी.
इसकी शिकायत किसान ने एंटी करप्शन व्यूरो से कर दी, जिसके बाद तमाम प्रक्रियाओं के बाद आज एसीबी की टीम ने दबिश देकर किसान से 10 हजार रिश्वत लेते बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी चौकीदार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3nv_NyAN2XQ[/embedyt]



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!