Dhamtari News : छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’, 22 मार्च को गंगरेल बांध में सजेगा रोमांचक नौकायान उत्सव, विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार…

धमतरी. छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध की लहरों पर रोमांच और प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन 22 मार्च, रविवार को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच नौकायन के रोमांचक मुकाबले होंगे, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

इनाम भी दमदार, उत्साह दोगुना
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार घोषित किए गए हैं—
• प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये
• द्वितीय पुरस्कार : 50,000 रुपये
• तृतीय पुरस्कार : 25,000 रुपये
इसके अलावा बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

20 मार्च तक करें पंजीयन:
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 996966732 एवं 0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने युवाओं, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल और रोमांच के साथ-साथ धमतरी की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने वाला साबित होगा। साथ ही, प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया गया है।

error: Content is protected !!