BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी, प्रदेश में राज्योत्सव भी नहीं होगा, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने भूपेश कैबिनेट के फैसले की दी जानकारी, और क्या फैसले हुए… पढ़िए

रायपुर. भूपेश कैबिनेट की आज हुई बैठक में अनेक फैसले लिए गए. संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोरोना के कारण अभी छत्तीसगढ़ में स्कूल नहीं खुलेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी. साथ ही इस साल राज्योत्सव भी आयोजित नहीं होगा, लेकिन अलंकरण समारोह होगा.
उन्होंने बताया कि वन विभाग का नाम बदल गया है और अब इस विभाग को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के नाम से जाना जाएगा. श्री चौबे ने बताया कि किसानों के लिए सरकार अलग कानून बनाएगी, किसानों के हित में बिल लाने अलग से विस सत्र बुलाया जाएगा. स्टार्टअप के लिए अलग से पैकेज की घोषणा की जाएगी. औद्योगिक नीति में बदलाव किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!